मोहर्रम जनरल चुनाव में जीशान खान और मोनू राईन आमने-सामने, कल होगा फैसला

जनरल पद के चुनाव में जीशान खा बनाम मोनू राईन आमने-सामने, कल होगा फैसला
मेदिनीनगर: मोहर्रम 2026 के जनरल पद के चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया है। जनरल पद के लिए जीशान खान और मोहम्मद आसिफ राईन (मोनू) आमने-सामने हैं। दोनों प्रत्याशियों ने अपने-अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है और मतदाताओं से समर्थन की अपील कर रहे हैं।
चुनाव को लेकर ताजियादारों, अखाड़ेदारों और विभिन्न मोहल्ला कमेटियों के बीच भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। दोनों प्रत्याशी मजबूत एवं सक्रिय बनाने के वादों के साथ चुनावी मैदान में डटे हुए हैं।
जनरल पद के चुनाव पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि कल किसके सिर सजेगा जनरल का ताज? क्या मतदाता जीशान खान पर भरोसा जताएंगे या फिर मोहम्मद आसिफ राईन को जनरल पद की जिम्मेदारी सौंपेंगे। इसका फैसला मतदान और मतगणना के बाद ही सामने आएगा।
जानकारी के अनुसार, मोहर्रम 2026 के जनरल पद का चुनाव रविवार को कर्बला के मैदान में किया जाएगा जहां ताजियादार, अखाड़ेदार एवं मोहल्ला वासियों अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव परिणाम को लेकर दोनों पक्षों के समर्थकों में उत्सुकता बनी हुई है।