तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, हासनदाग गांव में पसरा मातम

मेराल से विवेकानंद चौबे का रिपोर्ट

मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव में शनिवार की दोपहर बाद दर्दनाक हादसा सधवा तालाब में डूबने से एक 10 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गया। मौत की खबर सुनकर गांव में मचा कोहराम परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल। जानकारी के अनुसार हासनदाग के साधवा आहर तालाब में दोपहर बाद लगभग4:00 बजे जीतन चौधरी के 10 वर्षीय लड़का सुजीत चौधरी अपने टोले के दोस्तों के साथ साधवा तालाब में नहा रहा था नहाने के क्रम में वह डूब गया जब सभी दोस्त घर आने लगे तो देखा कि वह नहीं है तो उन्होंने खोजबीन शुरू किया और परिजनों की इसकी सूचना दी तभी परिजन एवं गांव घर के लोग वहां पहुंचकर तालाब से उस बच्चे को खोज कर बाहर निकाला तब तक बच्चा दम तोड़ चुका था । मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है गांव में मातम छा गया है। इस घटना की सूचना पाकर गांव घर के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।तथा परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।