गिरिडीह में मलेरिया रोधी माह का शुभारंभ, जागरूकता पर दिया गया जोर
गिरिडीह सदर अस्पताल सभागार में आज मलेरिया रोधी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ० रेखा झा एवं जिला आरसीएच- सह-जिला भीबीडी पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस वर्ष मलेरिया रोधी माह की थीम “मलेरिया को समाप्त करने के लिए प्रतिबंध हैं अब हम कर सकते हैं अब हमे करना ही होगा” है।
“Drive to End Malaria: Now We Can, Now We Must.”
गौरतलब है कि प्रतिवर्ष जून माह में मलेरिया रोधी माह मनाया जाता है। इस वर्ष भी जून माह में मलेरिया रोधी माह जून मनाया जा रहा है। मलेरिया को अधिसूचित बीमारी घोषित किया गया है। मलेरिया एक परजीवी के कारण होने वाली बीमारी है जो संक्रमित मादा ऐनोफिलीज मच्छर के काटने से होता है तथा इस रोग के लिए किसी प्रकार का टीका उपलब्ध नहीं है। ऐसी स्थिति में मलेरिया से बचाव एवं जन-जागरूकता एवं मच्छरो के प्रजन्न स्थल को नष्ट करना ही एक मात्र उपाय है। जन-सामुदाय मलेरिया से बचाव के प्रति जबतक सजग नहीं होगा तब तक मलेरिया पर नियंत्रण असंभव है।
आज के इस कार्यशाला में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनिता कुंज, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ० प्रदीप बैठा, नगर निगम के प्रतिनिधि प्रशान्त प्रभाकर, जेएसएलपीएस के प्रतिनिधि सुमित शौरभ तिर्की, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीरज कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक इकाई समन्वयक- इंद्रदेव कुमार वर्मा, एवं पीरामल के प्रतिनिधि सुनिल साव, रागवेन्द्र कुमार समेत स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

