गिरिडीह में स्ट्रीट कॉर्नर मीटिंग, कर्मचारी की मौत पर उठा आक्रोश

सोमवार को बी एस एस आर यु’ के गिरिडीह यूनिट के द्वारा कॉमरेड चिराग लक्ष्मी( धनबाद के एम आर, जो अरिष्टो फार्मा डिवीजन MF -4), के थे। उन्होंने मैनेजमेंट के अनैतिक सेल्स प्रेशर के दबाव में आकर 28-05-26, को सेल्स क्लोजिंग के दवाव मे आ कर आत्महत्या कर ली,। इसी मामले को लेकर उनकी मौत के विरोध में एवं दोषी अरिष्टो मैनेजमेंट के खिलाफ गिरिडीह डॉक्टर्स लेन ‘में आक्रोशपूर्ण स्ट्रीट कॉर्नर मीटिंग आयोजित की गई।
इस सभा में उपस्थित साथियों ने कॉमरेड चिराग लक्ष्मी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कर्मचारियों पर लगातार बढ़ता मानसिक दबाव और शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान बी एस एस आर यूनियन ने दोषी मैनेजमेंट के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।