प्रेम प्रसंग में खौफनाक कदम,18 वर्षीय युवक ने हाई टेंशन बिजली टावर से लटककर की आत्महत्या।
भरनो (गुमला):- गुमला और रांची जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।एक 18 वर्षीय युवक भरनो थाना क्षेत्र के चेटो परसा गांव निवासी बिरसा उरांव पिता जट्टू उराँव ने प्रेम प्रसंग में उपजे विवाद के बाद बेड़ों थाना क्षेत्र के कादोजोरा गांव के पास जाकर हाई टेंशन बिजली टावर पर चढ़कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सुबह जैसे ही स्थानीय लोगों ने टावर से लटकता हुआ शव देखा,पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।मृतक की पहचान बिरसा उरांव के रूप में हुई है।वह गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत चेटो परसा गांव का रहने वाला था।शुरुआती जानकारी के मुताबिक युवक का बेड़ों क्षेत्र की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसी दौरान प्रेमी-प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।इसके बाद युवक ने अपने प्रेमिका के घर के सामने ही यह खौफनाक कदम उठा लिया।
सुबह ग्रामीणों ने देखा टावर से लटकता शव
घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह स्थानीय ग्रामीणों की नजर बिजली के टावर पर पड़ी। लोगों ने देखा कि एक युवक का शव टावर से लटका हुआ है।यह दृश्य देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया। धीरे-धीरे बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।मामला हाई टेंशन लाइन से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने पहले बिजली विभाग से संपर्क किया।उसके कई घंटों के बाद विद्युत आपूर्ति बंद करवाई गई,जिसके बाद काफी सावधानी के साथ शव को बिजली टॉवर से नीचे उतारा गया।पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद की बात सामने आ रही है।पुलिस युवक के करीबी लोगों और परिचितों से पूछताछ कर रही है,ताकि यह पता चल सके कि आखिर किन परिस्थितियों में युवक ने इतना बड़ा कदम उठाया।मृतक युवक अपने गांव में ट्रैक्टर में मजदूरी करने का काम करता था,और बेड़ों थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है,मृतक युवक युवती से मिलने उसके घर गया था,उसके बाद दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ कि युवक ने हाई टेंशन बिजली टॉवर में चढ़कर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।इधर इस घटना के बाद परिजनों का रो रो के बुरा हाल है।

