सांडर्स तालाब अतिक्रमण पर भाकपा का हल्ला बोल, आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
सांडर्स तालाब अतिक्रमण को लेकर भाकपा ने सौपा आयुक्त को ज्ञापन।
निगम प्रशासन एवं मेयर अवैध रूप से तालाब में करवा रहे हैं मछली मार्केट का निर्माण– रूचिर तिवारी
मेदिनीनगर ,डालटनगंज: शहर के ऐतिहासिक सांडर्स तालाब को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के जिला सचिव सह डालटनगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रुचिर कुमार तिवारी ने तालाब क्षेत्र का निरीक्षण कर इसकी बदहाल स्थिति और लगातार हो रहे अतिक्रमण पर गहरी चिंता जताई है और उन्होंने आयुक्त पलामू को एक लिखित आवेदन तालाब के कागजात के साथ सौपा ।
भाकपा नेता ने कहा कि कभी करीब 8.49 एकड़ क्षेत्र में फैला सांडर्स तालाब अब भू-माफियाओं और अवैध निर्माण के कारण सिकुड़कर महज 4 से 5 एकड़ में रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि तालाब परिसर में दोबारा मछली मार्केट निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, जबकि पूर्व में कम्युनिस्ट पार्टी के विरोध के बाद तत्कालीन उपायुक्त समीरा एस. ने इस निर्माण पर रोक लगाई थी।उन्होंने कहा कि निगम चुनाव के बाद नए मेयर बनने के साथ ही विवादित स्थल पर फिर से तेजी से निर्माण कराया जा रहा है। इससे तालाब पर आश्रित लगभग 150 नाविक और मछुआरा परिवारों की आजीविका संकट में पड़ ही जाएगा साथ ही साथ जल स्रोत भी सूख जाएगा।
भाकपा जिला आरोप लगाया कि माननीय उच्च न्यायालय के स्पष्ट निर्देश के बावजूद जल स्रोतों पर अतिक्रमण किया जा रहा है।रुचिर कुमार तिवारी ने नगर निगम के अधिकारियों पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि खास महाल पदाधिकारी(उप समाहर्ता) प्यारे लाल द्वारा तालाब की जमीन भरने की खुली छूट दी जा रही है जिसमें नगर आयुक्त ,मेयर की भी भागीदारी है उन्होंने यह भी कहा कि तालाब के समीप स्थित कुछ निर्माण कार्यों से निकलने वाला मलबा और कचरा सीधे तालाब में डाला जा रहा है, जिससे इसका अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।
भाकपा ने कहा कि निगम क्षेत्र में कभी आठ बड़े तालाब तालाब हुआ करती थी लेकिन आज दो-तीन ही तालाब बचा हुआ है उसका भी अस्तित्व मिटाने की तैयारी में निगम प्रशासन एवं निगम के जनप्रतिनिधि कर रहे हैं ऐसी स्थिति में पलामू कमिश्नर पर पूरे निगम क्षेत्र की जनता आस लगाए बैठी है।

