कार्मल स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट, 10वीं में नैतिक भदानी 97.4% के साथ टॉपर

कार्मल स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट: 10वीं में 291 और 12वीं के सभी छात्र सफल, नैतिक भदानी 97.4% के साथ टॉपर

आईसीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम में कार्मल स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस वर्ष कक्षा 10वीं में 291 तथा 12वीं में 18 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, और दोनों ही कक्षाओं के सभी छात्र-छात्राएं सफल रहे।

10वीं के टॉपर्स
कक्षा 10वीं में नैतिक भदानी ने 97.4% अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनिका रंजन 96.8% के साथ दूसरे तथा आन्या कुमारी 96.6% अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
अन्य प्रमुख सफल छात्र-छात्राओं में प्रीतम राज (96.4%), सारा सोहेल (96.4%), राचेल हेम्ब्रोम कुमार (94.6%), जुवैरियाह नुसरत (94.2%), अक्षिता बरनवाल (94%), अनुष्का चौधरी (93.8%), अंशुमान (93.6%), आरिज़ आलम (93.2%), मरियम नुदरत (93.2%), आयुष कुमार (93%), हिमांशु कुमार (93%), अर्णव कृष्ण (92.8%), बिदिशा राय (92.8%), खुशी भारती (92.8%), आर्यन केडिया (92.6%), लामिया रज़ी (92.6%), वैष्णवी जमुआर (92.2%), आतिफ रईस (91.8%), सन्नी कुमार (91.6%), आरव अयान (91.2%), अध्ययन सिन्हा (91.2%), अमन राज (90.6%), सायमा नवाज़ (90.6%), वैभव भादानी (90.6%), अर्णव भूषण (90.4%), आशीर्वाद सिंह (90.2%), आयुषी कुमारी (90%) एवं सृष्टि जैन (90%) शामिल हैं।

12वीं के टॉपर्स
कक्षा 12वीं में भी छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञान संकाय: श्वेता मरांडी (87.75%) प्रथम, अक्सा वर्गीस (84.5%) द्वितीय और अस्मिता कुमारी (82.25%) तृतीय रहीं।

कॉमर्स संकाय: अंशिका कुमारी ने 82.5% अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

आर्ट्स संकाय: इंशा आफताब (83.75%) प्रथम तथा अनीश रंजन भारती (82%) द्वितीय स्थान पर रहे।

स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर थ्रीशिल्डा ने सभी विद्यार्थियों को इस शानदार सफलता पर बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।