चंदाली ईवीएम वेयरहाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व मानकों की परखी व्यवस्था

चंदाली ईवीएम वेयरहाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व मानकों की परखी व्यवस्था

गुमला — चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य वेयरहाउस की सुरक्षा, संरक्षा और निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुपालन की समीक्षा करना था।
उपायुक्त ने वेयरहाउस परिसर का विस्तृत भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यस्थिति, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन व्यवस्था तथा बैलेट यूनिट हॉल का जायजा लिया। साथ ही कमरों की सीलिंग, डबल लॉक प्रणाली और अभिलेख संधारण की स्थिति की भी जांच की गई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं को मानक अनुरूप बनाए रखने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा लकड़ा, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा निर्वाचन कार्यालय के कर्मी उपस्थित रहे