“एस डी मेमोरियल एकेडमी मेराल में टॉपर्स सम्मानित, मेडल देकर बढ़ाया हौसला”
एस डी मेमोरियल एकेडमी मेराल में सत्र 2025, 26 में अपने क्लास में सर्वाधिक अंक लाकर टॉप करने वाले विद्यार्थियों को मंगलवार को मेडल देकर सम्मानित किया गया। सुबह प्रार्थना सभा के दौरान शिक्षकों तथा कुछ अभिभावकों की उपस्थिति में वर्ग के जी से आठवीं तक के टॉपर विद्यार्थियों को मेडल दिया गया। मौके पर निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र ने बेहतर परिश्रम करने के लिए विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों का उत्साह वर्धन किया तथा कहा कि परिश्रम के बल पर इंसान हमेशा अपेक्षित सफलता अर्जित कर सकता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन की यह तो प्रारंभिक सफलता है आप लोगों को काफी आगे जाना है तथा जीवन को सफल बनाने के लिए हमेशा लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम करनी होगी। नर्सरी क्लास से सुहाना खातून क से आर्य कुमारी पप्रिपरेटरी क्लास से लक्ष्मी कुमारी वर्ग 1 से आलोक कुमार वर्ग 2 से सूर्यमणि कुमार वर्ग तीन में ज्योति कुमारी वर्ग चार से नैतिक कुमार वर्ग 5 से साहिल राजा वर्ग 6 से ऋषिकांत गुप्ता तथा वर्ग सात में दीपिका कुमारी टॉपर रही जिन्हें मेडल दिया गया। इस मौके पर प्राचार्य अरुण कुमार शिक्षक अमरेंद्र कुमार मिश्र जयप्रकाश पांडे मृत्युंजय पांडे इरशाद आलम धर्मेंद्र पासवान देव कीर्ति टोप्पो बबीता कुमारी एनिमा कुजूर अंशु कुमारी नासरीन खातून मीणा केरकेट्टा के साथ अभिभावक मौजूद थे।


