रक्षा राज्य मंत्री से मुलाकात कर पूर्व सैनिकों के समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई : दामोदर मिश्र
रक्षा राज्य मंत्री से मुलाकात कर पूर्व सैनिकों के समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई : दामोदर मिश्र।
पलामू दौरे पर पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री माननीय संजय सेठ से आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू से एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात किया और पलामू के पूर्व सैनिकों के समस्याओं के बारे में इन्हें ज्ञापन दे कर अवगत कराया।
इस बारे में जानकारी देते हुए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू के जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र ने बताया कि ज्ञापन में कहा गया है कि केंद्र सरकार के द्वारा पलामू में जिला सैनिक बोर्ड और सैनिक आरामगाह स्थापित करने का आदेश चार साल पूर्व दिया गया था। लेकिन, अभी तक राज्य सरकार से इस पर कोई पहल नहीं किया गया है। पूर्व सैनिकों की सुविधाध को ध्यान में रखते हुए जिला सैनिक बोर्ड और सैनिक आरामगाह का स्थापना पलामू में शीघ्र करवाई जाए।
पूर्व सैनिकों के लिए प्रत्येक राज्य के तरह झारखंड में भी सरकारी नौकरियों में आरक्षण सुविधा उपलब्ध कराई जाए। विजय दिवस (16 दिसंबर) और कारगिल विजय दिवस (26 जुलाई ) पर वीर नारी और युद्ध में घायल वीर सैनिकों को जिला प्रशासन के द्वारा सम्मानित किया जाए। प्रशासनिक उदासीनता के कारण अभी यह कार्य स्वयं परिषद करती है।
शहीद युगांबर दीक्षित के गांव और अन्य शहीदों के जन्म भूमि वाले गांव पर प्रवेश द्वार बना कर प्रतिमा लगाई जाए। पलामू जिला मुख्यालय मेदनी नगर में पूर्व सैनिकों के लिए सी एस डी कैंटीन स्थाई रूप से स्थापित की जाए और अन्य राज्यों के तरह पूर्व सैनिकों को नगर निगम क्षेत्र में प्रॉपर्टी टैक्स में छूट दी जाए।
रक्षा राज्य मंत्री महोदय से मुलाकात करने वाली प्रतिनिधि मंडल में पूर्व सैनिक सह पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजयनंद पाठक, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू जिला अध्यक्ष दामोदर मिश्र, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तिवारी, कोषाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा और महासचिव सुनील कुमार सिंह शामिल रहे।


