हिट एंड रन के बाद 1 साल में मिला न्याय! विधिक सेवा समिति की मदद से परिवार को मुआवजा

विगत 23-5-2025 को वंशीधर नगर प्रखण्ड स्थित विलासपुर सेल टैक्स बैरियर के पास घटित हिट एंड रन के मामले की घटना में अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति के सचिव महोदय श्री आलोक ओझा सर के निर्देश पर पीएलवी सुधीर कुमार चौबे के द्वारा मृतक मृत्युंजय दुबे के परिजनों से सम्पर्क किया गया । मृतुन्जय दुबे जो की ग्राम – सुलसुलिया प्रखण्ड वंशीधर नगर के निवासी थे और पुरोहित का काम करते थे। घटना के दिन वे अपने यजमान के गांव विलासपुर से तिलकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कराकर घर को लौट रहे थे उसी क्रम मे विलासपुर बैरियर के नजदीक रात्रि को अज्ञात वाहन के जोरदार टक्कर से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उनकी मृत्यु पश्चात और पत्नी की शारीरिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण एवं सरकार के द्वारा संचालित योजना की जानकारी नहीं होने के कारण आवेदन नहीं किया गया। पीएलवी सुधीर कुमार चौबे के द्वारा 1-8-2025 को इस हिट एंड रन के मामले को सचिव महोदय के निर्देश पर आवेदन किया गया और विभागीय जांच उपरांत पीड़ित मुआवजा आवेदिका को प्राप्त हुई आज दिनांक 21-4-2026 कोआवेदिका अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति कार्यालय में सचिव महोदय का आभार व्यक्त करने हेतु पहुंची थी। इस मौके पर श्री संजय कुमार सिंह एडीजे 1, श्री मनोज कुमार शर्मा एडीजे 2 श्री आलोक ओझा सचिव महोदय पीएलवी सुधीर कुमार चौबे, राकेश कुमार, फैजान अंसारी फ्रंट ऑफिस उपस्थित थे।