मेराल दक्षिणी मंडल में बीजेपी पदाधिकारियों की घोषणा, संगठन को मजबूत करने पर जोर
भारतीय जनता पार्टी मेराल दक्षिणी मंडल पदाधिकारियों की नामों की हुई घोषणा, पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिया बधाई।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं गढ़वा जिला अध्यक्ष उदय कुमार कुशवाहा कि सहमति से दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजेश यादव ने दक्षिणी मंडल के पार्टी पदाधिकारियों की नामों का घोषणा किया है। इस संबंध में मंडल अध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सत्येंद्र तिवारी भोला पासवान गीता देवी रामसेवक गुप्ता को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है तथा अमित कुमार शाह देवकांत ओझा को महामंत्री एवं सत्येंद्र पाल फलेश चौधरी संगीता देवी श्यामलाल पासवान को मंत्री बनाया गया है इसके अलावा कोषाध्यक्ष राधेश्याम यादव मंडल कार्यालय मंत्री सिकंदर पासवान मीडिया प्रभारी आलोक कुमार साव सह मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण सिन्हा आईटी सेल कृष्णा विश्वकर्मा तथा सोशल मीडिया प्रभारी रविंद्र चंद्रवंशी को बनाया गया है। नवनियुक्त सभी पार्टी पदाधिकारी को बधाई देने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कुमार चौबे विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल सांसद प्रतिनिधि चंद्रमणि पाठक विजय प्रसाद गुप्ता उत्तरी मंडल अध्यक्ष अशोक केसरी रुपु महतो रमाकांत गुप्ता दिलीप मेहता, रामप्रताप साव अजय पाल सहित आनेको लोग शामिल हैं।


