विश्व हिंदू परिषद, झारखंड प्रांत संगठन मंत्री प्रवास पर पलामू पहुंचे : विहिप पलामू
विश्व हिंदू परिषद, झारखंड प्रांत संगठन मंत्री प्रवास पर पलामू पहुंचे : विहिप पलामू।
विश्व हिंदू परिषद, झारखंड प्रांत संगठन मंत्री माननीय चितरंजन कुमार कल प्रवास पर पलामू पहुंचे। इस बारे में जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र ने बताया कि संगठन मंत्री ने कल दोपहर बाद सतबरवा में और कल देर शाम चैनपुर में विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड के दायित्व धारी अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक किया। ज्ञातब्य है कि माननीय चितरंजन कुमार ने हाल ही में झारखंड प्रांत संगठन मंत्री के कार्यभार संभाला है और तब से लगातार संगठन हित में प्रवास कर सभी स्तर के कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन कर रहे हैं।
सतबरवा में प्रखंड समिति के सम्मानित सदस्यों के साथ बैठक में कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन के बाद संगठन मंत्री ने चैनपुर प्रखंड के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में हिस्सा लिया। दोनों ही जगह संगठन मंत्री ने विश्व हिंदू परिषद के स्थापना, उपलब्धि, चुनौतियां और आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से सम्मानित सदस्यों का मार्ग दर्शन किया गया।
आज के बैठक में प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन कुमार, पलामू विभाग विश्व हिंदू परिषद मंत्री महेंद्र नाथ, जिला संगठन मंत्री संतोष प्रसाद यादव, चैनपुर प्रखंड संरक्षक सरयू प्रसाद कमलापुरी, प्रखंड उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद कमलापुरी, प्रखंड मंत्री घनश्याम गुप्ता, प्रखंड विद्यार्थी प्रमुख प्रसाद गुप्ता, प्रखंड समरसता प्रमुख श्रवण राम चंद्रवंशी, गौ रक्षा प्रमुख अजय चौधरी, चैनपुर नगर बजरंग दल संयोजक सोनू प्रसाद, हजारी प्रसाद, गोपाल प्रसाद, लक्ष्मी प्रसाद, रामचंद्र दास, विनय कुमार सिंह, रवि कुमार और प्रेमचंद प्रसाद सहित अनेकों कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।




