गढ़वा में भाजपा नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी मेराल दक्षिणी मंडल के पूर्व अध्यक्ष मनोज जायसवाल को गढ़वा जिला उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा के अध्यक्ष गायत्री देवी को जिला मंत्री बनाए जाने पर विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन सहित अन्य भाजपा नेताओं ने बधाई दिया है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल को मेराल प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन एवं अन्य कार्यकर्ताओं के द्वारा फूलमाला एवं बुके देकर के सम्मानित किया गया।
स्वागत करने एवं बधाई देने वालों में कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, राजेश यादव, अशोक केसरी, रामप्रताप साव ,रविंद्र प्रसाद,धनंजय शर्मा,रोहित कुमार, रमाकांत गुप्ता, दिलीप मेहता,अमित शाह ,देवव्रत कुमार,कंचन पांडे,देवकांत ओझा कृष्ण प्रजापति, विकाश दुबे,भोला पासवान सहित अनेकों लोग शामिल हैं।