मनातू के विभिन्न गांवों में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर की 135वीं जयंती,शामिल हुए विधायक प्रतिनिधि उदेश कुमार यादव

मनातू के विभिन्न गांवों में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर की 135वीं जयंती,शामिल हुए विधायक प्रतिनिधि उदेश कुमार यादव

मनातू (पलामू )पलामू जिले के मनातू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चक पंचायत के ग्राम चक में बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पांकी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डॉ.शशि भूषण मेहता के मनातू विधायक प्रतिनिधि उदेश कुमार यादव मनातू प्रखंड के विभिन्न गांवों में शामिल होकर बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि उदेश कुमार यादव ने कहा कि बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की सामाजिक सोच और उनके द्वारा संविधान में दिए गए अधिकार आज भी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करते हैं।विधायक प्रतिनिधि उदेश कुमार यादव ने उपस्थित लोगों सहित और विशेष कर बच्चों से बाबा साहब के दिखाएं मार्ग पर चलने का आह्वान किया।साथ ही केक काटकर कार्यक्रम को शुरुआत कराया।मौके पर उपस्थित मनातू प्रखंड के प्रमुख पति संतोष यादव,समाजसेवी विनोद प्रजापति,वीरेंद्र राम,शंकर रविदास, विकास रविदास,नंदू राम,उमेश रविदास,विलास राम, सहित सैकड़ो की संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे