बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135वी जयंती मनाई कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की संचालन संजय कुमार ने किया सर्व प्रथम कल्याण छात्रावास में स्थापित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को शुरूआत की गई।
मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि बाबा साहेब सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे उन्होंने छुआ छूट जाट पात ऊंच नीच का भेद भाव के खिलाफ जो संघर्ष किया वह भारतीयों के लिए प्रेरणा श्रोत है उनका जन्म 14अप्रैल 1891 ई में हुआ था । डॉ अंबेडकर मानव नहीं। महा मानव थे उन्होंने संविधान लिखकर दलितों का हक अधिकार दिया ,साथ ही संपूर्ण समाज के लिए कम किए बाबा साहेब के कारण ही देश में दलितों का मन समान मिल रहा है बाबा साहेब राष्ट्र के नौ निर्माण में दिया गया योगदान अविश्वनीय उन्होंने एक देश को नई दिशा दी। बाबा साहेब का दिया गया मूल मंत्र शिक्षित बने संगठित हों और संघर्ष करने का नारा दिए थे । मोर्चा अध्यक्ष ने बाबा साहेब के सिद्धांतों और आदर्शों को अपनाने से ही देश और समाज का विकास होगा। शिवनारायण sao ne बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब दलितों के मसीहा थे उनका आदर्श हम सभी के लिए अनुकरणीय है इस अवसर पर कृष्णा राम जयपाल मोची, संजय मिस्त्री गोपाल चौधरी, संजय राम उमेश पासवान उपेंद्र रजक विजय राम अनिल राम धर्मदेव राम ने अपने अपने विचार व्यक्त किए । रामनरेश महतो ने धन्यवाद ज्ञापित किया।