उदनाबाद में श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन, पंचम दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
ग्राम पंचायत उदनाबाद में श्री श्री 1008 श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सह राधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा का विराट आयोजन दिनांक 8.4.2026 से 16.4.2026 तक किया गया है ।यज्ञ कमिटी के मीडिया प्रभारी दीपक उपाध्याय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि आज 14.4.2026 दिन सोमवार सार्वजनिक ठाकुरबाड़ी उदनाबाद में पंचम दिवस घीवाधिवास कार्यकर्म किया गया।
यज्ञ में हजारों हजार के भीड़ में श्रद्धालु यज्ञ स्थल का परिक्रमा कर रहे है। आज की कथा में वृंदावन धाम से पधारे हुए श्री राम कथा के आचार्य श्री चंदन कृष्ण शास्त्री जी ने राजा प्रताप भानु की कथा सुनाई और लोगों को यह उपदेश दिया जीवन में संत को पहचानना सीखें यदि समर्थ सदगुरू की शरणागति हो जाए तो जीवन सफल हो जाए और यदि जीवन में किसी कपटी मुनि का सॉन्ग हो जाए तो जीवन को नर्क बना दे इसीलिए संत और असत को पहचाने हम कैसे यह भी हमें सत्संग से ही प्रेरणा मिलती है इसीलिए बाल्यावस्था से यदि हम भक्ति मार्ग को अपनाते हैं हमारा जीवन सत्संगी होता है तो यह विवेक हम में आ जाता है कि सज्जन और सज्जनों के भेद को हम समझ पाए।वहीं वृंदावन से पधारी हुई श्रीमद्भागवत कथा का वचन कर रही देवी कृष्णा बृजेश्वरी जी ने भगवान के बाल लीला का वर्णन बड़े भाव के साथ किया और कथा के उत्तरार्ध में 7 वर्ष की उम्र में साथ कोष के विशाल गिरिराज पर्वत को अपनी कनिष्का उंगली में धारण कर गिरधर कहलाए।
आज के यज्ञ में गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर वृंदावन से पधारे कथावाचक से आशीर्वाद प्राप्त कर कथा को सुने। कार्यक्रम को संरक्षक दिलीप उपाध्याय, अध्यक्ष विनय सिंहा, संयोजक भिखारी मास्टर,दीपक पंडित,उदय वर्मा ,नरेश यादव,विनोद राणा, राजेंद्र यादव, डॉक्टर उपेंद्र वर्मा,, श्रीकांत वर्मा,श्याम प्रजापति, जागेश्वर तुरी,टिंकू वर्मा , सुजीत साव, कृष्णा स्वर्णकार, प्रकाश वर्मा,बीरेंद्र वर्मा,बाली वर्मा, विकाश साव,गणेश तुरी, दुर्गा वर्मा,सुवेश यादव, ,जगदीश वर्मा, सुरेंद्र यादव, पूर्ण महतो, संजय राणा, पंचानंद वर्मा, गिरजा वर्मा,के साथ यज्ञ के सभी गणमान्य व्यक्ति आवाम ग्रामीण उपस्थित रहे।
यज्ञ के यज्ञाचार्य जितेंद्र कुमार उपाध्याय मुख्य यजमान दिग्विजय उपाध्याय के यजमान में सतीश उपाध्याय,मनोज वर्मा, वीरेंद्र बर्मा, सुरेश यादव सपत्नीक विधि विधान पूर्वक पूजन कार्य किया जा रहा है।

