बेरमो में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न, मजदूरों के हक की लड़ाई तेज करने का संकल्प

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ रीजनल कमिटी की बैठक बेरमो में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी ने की मौके पर श्री त्रिपाठी ने बताया की मजदूरों की आवाज को देस भर में दबने नहीं दिया जाएगा। पूरे देश भर में संगठन की चट्टानी एकता का परिचय समय समय पर दिया जाता रहा है आगे भी जरूरत पड़ेगी तो मजदूरों के हक में उचित निर्णय लिए जाएंगे। संगठन पहले से और ताकतवर हुआ है। आने वाले समय में कार्यकारणी का विस्तार होगा साथ ही साथ श्री त्रिपाठी ने कहा है की मजदूरों का हक मारने वाले सावधान। मजदूरों के साथ अन्याय हुआ तो हमारी संगठन पूरी मजबूती के साथ मजदूरों की लड़ाई लड़कर न्याय दिलाएगा।