सतबरवा प्रखंड के बोहिता पंचायत अंतर्गत लोहड़ी में श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

सतबरवा प्रखंड के बोहिता पंचायत अंतर्गत लोहड़ी में श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

लोहड़ी (सतबरवा), आज बोहिता पंचायत के लोहड़ी गांव में श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान महायज्ञ की कलश यात्रा गाजा-बाजा के साथ निकाली गई। यह महायज्ञ 7 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलेगा। मुख्य यजमान आशोक पाठक एवं उनकी पत्नी अर्चना पाठक को कलश प्रदान कर मलय नदी से पवित्र जल उठाया गया। बाहर से आए विद्वानों ने पूजा-विधि-विधान से यज्ञ का शुभारंभ कराया।

राजस्थान से पधारे विद्वान महाराज द्वारा आज से प्रवचन शुरू हो गए हैं। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का रसपान चलेगा।

मौके पर समाजसेवी आशीष कुमार सिन्हा, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि एवं पाकड़ी विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। आशीष कुमार सिन्हा ने कहा, “जीवन में भागवत कथा का रसपान अवश्य करना चाहिए। धर्म के मर्म को समझने की जरूरत है। भक्ति से ही शक्ति मिलती है और ईश्वर प्रसन्न होते हैं।”

यज्ञ में सेवानिवृत्त इंजीनियर गौरीशंकर पाठक, विनय कुमार पाठक, अखिलेश पाठक, सुरेश पाठक, आशुतोष पाठक, सेवानिवृत्त शिक्षक बलराम पाठक, ओमप्रकाश पाठक, धनंजय पाठक, अशोक साव, धावडिह उप-मुखिया मुधीर साहू सहित सैकड़ों महिलाएं-पुरुष शामिल हुए।