पूर्व सैनिकों के समस्या समाधान हेतु जिला प्रशासन दृढ़संकल्पित है  :  डी डी सी पलामू

पूर्व सैनिकों के समस्या समाधान हेतु जिला प्रशासन दृढ़
संकल्पित है  :  डी डी सी पलामू।

           भारत सरकार ने 14 जनवरी को पूर्व सैनिक दिवस) वेटरन्स डे के रूप में घोषित किया है।  पिछले कई वर्षों से आज के दिन वेटरन्स डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।  उसी कड़ी में आज 124 माउंटेन ब्रिगेड की 06 जैक लाइट इन्फेंट्री की एक टीम वेटरन्स आउटरीच प्रोग्राम के तहत स्थानीय टाउन हॉल प्रांगण में पलामू के पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के साथ वेटरन्स डे सेलिब्रेशन आयोजित किया।

           इस बारे में जानकारी देते हुए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू के जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र ने बताया कि मुख्य अतिथि मोहम्मद जावेद हुसैन,  आई ए एस,  डी डी सी,  पलामू ने अपने संबोधन में बताया कि जिला प्रशासन कार्यरत और पूर्व सैनिकों के समस्याओं के प्रति संवेदनशील है।  पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के समस्या समाधान हेतु जिला प्रशासन हर कदम उठाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।  उन्होंने इस तरहक कार्यक्रम का आयोजन के लिए आयोजकों का प्रशंसा किया।  उनके द्वारा वीर नारियों को सम्मानित भी किया गया। 

      उसके पूर्व कर्नल संजय अखौरी (से. नि.) ने वेटरन्स आउटरीच प्रोग्राम के तहत सतत मिलाप टीम के द्वारा किए जा रहे कार्यों और आज के वेटरन्स डे सेलिब्रेशन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।  

            आज के इस समारोह में वीर नारी कुंती देवी
किरण इक्का,  कमला तिर्की,  प्रिया शर्मा और अनुगरमति को उनके पति के द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान के लिए सम्मानित किया गया।

           आज के इस समारोह में कर्नल संजय अखौरी, लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज कुमार शुक्ला,  अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू जिला अध्यक्ष दामोदर मिश्र,  उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तिवारी,  महा सचिव सुनील कुमार सिंह,  पूर्व महा सचिव दिनेश कुमार गुप्ता सहित सैकड़ों पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों की सहभागिता रही।

You may have missed