“ऑक्सफोर्ड स्कूल में 163वां राष्ट्रीय युवा दिवस, स्वामी विवेकानंद को याद किया गया”
ऑक्सफोर्ड में 163 वें राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन
दिनांक – 12/01/2026
प्रेस विज्ञप्ति
आज दिनांक 12 जनवरी 2026 दिन सोमवार को ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद जी के 163 वें जयंती के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य आर. प्रसाद ने स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर अपने करकमलों से माल्यार्पण कर किया। विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। प्राचार्य ने बताया कि भारत सरकार ने सन् 1984 में स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया।
प्राचार्य महोदय ने कहा कि हमारे देश में अनेक महापुरुष हुए किन्तु इस महापुरुष के द्वारा भारत का आध्यात्मिक गौरव, पाश्चात्य जगत में कहीं अधिक प्रतिष्ठित हुए। स्वामी जी बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि व स्वभाव से चंचल थे। श्री रामकृष्ण परमहंस के स्पर्श मात्र से ही इस बालक की चेतना जागृत हो गई। गुरु की आज्ञा को सिर में धारण कर मोहनिद्रा में पड़े देश-वासियों को यथाशक्ति जगाया। सन् 1893 में अमेरिका में आयोजित हुए विश्व संसद में दिए गए उनके भाषण को आज भी लोगों ने याद रखा है। स्वामी जी ने दुनिया भर के कई देशों का दौरा कर योग और वेदान्त का प्रचार किया। इन्होंने ही रामकृष्ण मिशन जैसे सेवी संस्थान की स्थापना द्वारा भारत के नागरिकों की अनवरत सेवा का संकल्प लिया। उन्होंने युवाओं को सचेत कर कहा कि ‘‘उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको’’। बच्चों एवं शिक्षकों को भी स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने की सलाह दी।
इसी क्रम में कक्षा आठवीं की छात्रा शगुन गुप्ता तथा अध्यापक प्रताप हलदर के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। शिक्षिका मम्पी मजूमदार ने भी गीत की प्रस्तुति दी। साक्षी सिंह ने इस अवसर पर मंच संचालन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित थे।




