“बरवाडीह में बीडीओ ने जरूरतमंदों में कंबल वितरित कर ठंड से राहत दी

बरवाडीह प्रखंड छेंचा पंचायत में बढ़ती ठंड को देखते हुए रविवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज के द्वारा वार्ड संख्या–7 में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ठंड से बचाव के लिए दर्जनों गरीब एवं असहाय लोगों, विशेषकर बुजुर्ग पुरुषों व महिलाओं, के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण के दौरान वार्ड संख्या–7 के वार्ड सदस्य सह पत्रकार तस्लीम खान भी मौके पर मौजूद रहे। बीडीओ रेशमा रेखा मिंज ने इस अवसर पर कहां कि ठंड के मौसम में गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करना प्रशासन की प्राथमिकता है। ऐसे मानवीय प्रयासों से जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिलती है। वहीं वार्ड सदस्य तस्लीम खान ने कहां कि लगातार गिरते तापमान के कारण गरीब व असहाय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन द्वारा किए जा रहे इस सराहनीय कार्य के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया। मौके पे मौजूद तरुण कुमार, कालिम खान, समीम खान, सकुर खान समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे ।