मेराल प्रखंड में हनुमत महायज्ञ, आचार्य रामनाथ मिश्रा करेंगे यज्ञ का संचालन”

मेराल प्रखंड अंतर्गत संखड़िया पचपेड़ी मोड़ स्थित पहाड़ी हनुमान मंदिर के प्रांगण में श्री हनुमत महायज्ञ के आयोजन को लेकर भाजपा नेता गंगा अग्रवाल के अध्यक्षता में बैठक किया गया। आयोजित बैठक में श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठात्मक महा यग के रूप रेखा को लेकर विचार विमर्श किया गया। महायज्ञ के संचालन के लिए समिति के लोगों जिम्मेदारी सौंपी गई। इस संबंध में यह समिति के महासचिव आशीष अग्रवाल ने बताया कि 15 फरवरी दिन रविवार को जल यात्रा के साथ महा यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही 16फरवरी को पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश एवं अग्नि मंथन किया जाएगा। 19 फरवरी को नगर भ्रमण सहित कई कार्यक्रम किए जाएंगे। 20फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ के मुख्य आचार पंडित श्री राम नाथ मिश्रा जी महाराज के सानिध्य में यज्ञ सम्पन्न किया जाएगा। यज्ञ को सफल बनाने में उपाध्यक्ष ब्रजराज सिंह एवं सुमेर पासवान, सचिव आलोक ठाकुर उप सचिव ब्रह्मदेव चौधरी, कोषाध्यक्ष अनूप कुमार अग्रवाल उप कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, व्यवस्था प्रमुख सुबोध गुप्ता संगठन मंत्री रामलाल चौधरी स्वागत अध्यक्ष परमानंद पांडे राजेंद्र सिंह कार्यकारी अध्यक्ष शंभू यादव मीडिया प्रभारी नरेश चौधरी के अलावे कंचन पांडे मृत्युंजय पांडे आशुतोष तिवारी अर्जुन प्रजापति शशि कुमार यादव संजय गुप्ता दिनेश गुप्ता आदि लोग शामिल हैं।