गढ़वा में भाजपा संगठनात्मक चुनाव, जिलाध्यक्ष और प्रदेश प्रतिनिधि पद के लिए नामांकन

भाजपा संगठनात्मक चुनाव को लेकर जिला चुनाव अधिकारी अमरदीप यादव एवं पर्यवेक्षक शोभा यादव गढ़वा पहुंचे।
तय कार्यक्रम के अनुसार जिला कार्यालय पिंडरा गढ़वा में जिलाध्यक्ष पद के लिए उदय कुशवाहा का नामांकन हुआ। वहीं प्रदेश प्रतिनिधि के लिए गढ़वा से बालमुकुंद सहाय रघुराज पाण्डेय घुरण राम सुरज गुप्ता का नामांकन प्रक्रिया पुरा किया गया। भाजपा जिला कार्यालय में कल 10 जनवरी को विधिवत घोषणा होगी।
मौके पर गढ़वा जिला परवेक्षक शोभा यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है जहां हर निर्णय कार्यकर्ताओं के विचारों से अवगत होने के बाद ही लिया जाता है इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं के संघर्ष के बदौलत विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है कि देश राष्ट्रवाद की ओर तेजी से बढ़ा है।
मौके पर मुख्य रूप से जिला चुनाव अधिकारी अमरदीप यादव ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं को भरपूर सम्मान मिलता है। जो कार्यकर्ता पार्टी संगठन के लिए समर्पण भाव से काम करते हैं उन्हें उसका प्रतिफल मिलता है। भाजपा में परिवारवाद नहीं बल्कि राष्ट्रवाद चलता है।
गढ़वा के पुर्व जिलाध्यक्ष जिला चुनाव सह अधिकारी ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता स्वयं के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र के उत्थान के लिए काम करते हैं भाजपा कार्यकर्ताओं के त्याग तपस्या के दम पर सबसे स्वच्छ पार्टी बनी है। आनेवाले समय में कार्यकर्ताओं के संघर्ष के बदौलत झारखंड में भाजपा पुर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो जिला महामंत्री संतोष दुबे भाजपा नेता मंगलमुर्ति तिवारी राजेश यादव विकास तिवारी अशोक केशरी संजय यादव कंचन पाण्डेय विकास तिवारी पार्वती सिंह टिंकु गुप्ता पियुष चौबे मुरारी यादव बसंत प्रसाद बलराम यादव बंशीधर महतो नंदकिशोर मेहता सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।