गढ़वा सदर अस्पताल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कैंप, हिट एंड रन योजना पर जोर
सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला सड़क सुरक्षा मैनेजर ने दी ‘हिट एंड रन’ और ‘गुड समारिटन’ योजना की जानकारी, लोगों को किया जागरूक
गढ़वा:– राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत,आयोजित सदर हॉस्पिटल में विशेष कैंप में आम लोगों को सड़क सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान जिला सड़क सुरक्षा मैनेजर ने विस्तारपूर्वक ‘हिट एंड रन मुआवजा योजना’, ‘राह-वीर योजना’ और ‘गुड समारिटन (नेक मददगार) योजना’ की जानकारी दी। उन्होंने समझाया कि दुर्घटना के समय घायलों की मदद करने वाले ‘गुड समारिटन’ को पुलिस या कानूनी कार्रवाई से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि सरकार द्वारा उन्हें प्रोत्साहित और पुरस्कृत किया जाता है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों के मन से डर निकालना और उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनाना है

