. सुकन्या ट्रस्ट में मनाया गया भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का 195वां जन्मदिवस
सुकन्या ट्रस्ट ऑफिस में मनाया गया भारत के प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले का 195 जन्म जयंती
बोकारो:- महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वयंलम्बी बनाने के दिशा में लगातार काम कर रही सामाजिक संस्था सुकन्या सामाजिक जन सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट कमिटी की प्रधान कार्यालय कुंवर सिंह कॉलोनी चास में आज भारत के प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले जी के 195 वा जन्म जयंती उनके छाया चित्र पर संस्था के संस्थापक सह सचिव अमल दास एवं उनके सहयोगी के साथ दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर मनाया गया ।मौके पर अमल ने सभी आए हुए महिलाओं एवं पुरुषों को अपने संबोधन में बताया कि माता सावित्री बाई फुले एवं उनके पति ज्योति राव बाई फुले के साथ मिलकर समाज में चलते आ रहे कुरीतियां जैसे बल विवाह,सती प्रथा, विधवा प्रथा,आदि को खत्म करने की पीड़ा उठाएं थे,सन 1948 को महिलाओं के लिए प्रथम पाठशाला खोल कर महिलाओं को अंधकार को दूर किया था। मौके पर रीना सिंह, रीता देवी, अशोक दास, श्रीकांत दास, काजल कुमारी,सुनीता देवी, ममता देवी,भारती देवी, ओम प्रकाश महतो के अलावे दर्जनों महिलाओं एवं पुरुषों श्रद्धा सुमन अर्पित किया

