जिला परिषद प्रतिनिधि सह पूर्व उप प्रमुख रंजीत जायसवाल फंटूस ने 800 से अधिक कम्बल वितरण

मेदिनीनगर (पलामू): जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच छतरपुर प्रखंड की ग्राम कचनपुर पंचायत सचिवालय मे गोबराही टोला भण्डार टोला धोबिया टोला में शॉल वितरण किया गया और खोदी पंचायत के ग्राम चेगौना के अठघरवा टोलाटांड़ टोला
ग्राम चेगौना अठघरवा टोला और निमिया टोला मे और पंचायत दिनादाग के मझिगावां टोला और गटीघाट टोला में और सुशीगंज पंचायत भवन पर और सुशीगंज चौक पर और रुदवा पंचयात के ग्राम ओकराहा और
ग्राम आकाबासा ग्राम बाघामाड़ा में शॉल वितरण किया गया है जिससे ज़रूरतमंदों को बड़ी राहत मिली है
आयोजित इस कार्यक्रम में छतरपुर पच्छिमी जिला परिषद श्रीमति संजू देवी और जिला परिषद प्रतिनिधि सह झारखण्ड मुक्ति मोर्चा महानगर अध्यक्ष पूर्व उप प्रमुख छतरपुर रंजीत जायसवाल फंटूस ने 800 से अधिक कंबल गरीब और वंचित परिवारों के बीच वितरित किए

कंबल वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं स्वयं रंजीत जायसवाल फूंट्स ने किया उन्होंने 800 कंबलों का वितरण किया अपनी निजी पहल और निजी खर्च से हर साल सैकड़ो गांव मे ठंढी के मौसम मे कम्बल वितरण करते आ रहे है इस बार रंजीत जायसवाल ने अति सुरवर्ती क्षेत्र मे कम्बल वितरण किया जिसे गरीब असहाय लोगो मे काफ़ी खुशी का माहौल देखने को मिला भीषण ठंड में अचानक कंबल पाकर गरीब और वंचित परिवारों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी

कार्यक्रम में रंजीत जायसवाल फंटूस ने बताया की गरीबों की सेवा सबसे बड़ी पूजा
इस अवसर पर जिला परिषद श्री मति संजू देवी ने समाज सेवा के महत्व पर जोर दिया उन्होंने कहा गरीबों की सेवा सबसे बड़ी पूजा है ठंड के इस मौसम में किसी जरूरतमंद को गर्माहट देना ईश्वर सेवा के समान है ग्रामीणों से अपील की कि वे ठंड से बचाव के लिए अलाव का उपयोग करें और अपने आस-पास के अन्य ज़रूरतमंदों तक भी सहायता पहुँचाने का प्रयास करें।

 महिला सशक्तिकरण पर ज़ोर

नववर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए छतरपुर पच्छिमी जिला परिषद श्रीमती संजू देवी ने महिला सशक्तिकरण के विषय पर भी बात की उन्होंने कहा कि आज महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं उन्होंने जोर दिया कि महिलाएँ स्वयं सहायता समूह (SHG) के माध्यम से संगठित होकर न सिर्फ अपना बल्कि अपने परिवारों का भी सहारा बन रही हैं।

कंबल वितरण की इस पहल ने छतरपुर प्रखंड के लोगों को कड़ाके की ठंड से मुकाबला करने के लिए ज़रूरी मदद मुहैया कराई गई है और रंजीत जायसवाल फंटुस को लोगो ने खूब सराहना किया