करूंवा ने गोवावल प्रीमियर लीग का खिताब जीता, कुंडी को फाइनल में हराया
2. गोवावल प्रीमियर लीग 2025: करूंवा कला ने फाइनल में कुंडी को 7 विकेट से हराकर कब्जा किया ट्रॉफी पर
करूंवा ने किया कप पर कब्जा
करूंवा ने कुंडी को हरा कर खिताब पर किया कब्जा
गोवावल प्रीमियर लीग के 20 वे संस्करण पर करुवा का कब्जा
गोवावल प्रीमियर क्रिकेट लीग बौलिया रंका गढ़वा का समापन मैच स्वास्थ्य केंद्र बौलिया के खेल के मैदान में हुआ
गोवावल प्रीमियर लीग का समापन आज झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री श्री गिरिनाथ सिंह जी ,भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ,अलख नाथ पांडेय , सीपीएम नेता सह डाल्टनगंज विधानसभा प्रत्याशी रुचिर तिवारी जिला परिषद सदस्य अमृतांजलि दुबे, के गरिमामय उपस्थिति में हुआ। इस लीग का फाइनल मैच करूवा कला तथा कुंडी के बीच खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर कुंडी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में 10 विकेट खो कर मात्र 98 रन पर ऑल आउट हो गई, लक्ष्य का पीछा करते हुए करुआ कला की टीम 12 वे ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार 36 रन और तीन विकेट के लिए करूवा कला के शुभम सौरभ को दिया गया। टूर्नामेंट में अपने बैट और गेंद से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार कुंडी के सुशील कुमार को 102 रन 8 विकेट की उपलब्धि के लिए दिया गया।फाइनल मैच में फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार कुंडी टीम के विकास कुमार को दिया गया।
इस फाइनल मैच में अंपायरिंग अभिषेक कुमार तिवारी तथा चंदन उपाध्याय ने किया तथा उद्घोषक के रूप में मनोज तिवारी जी ने अपनी अहम भूमिका निभाई। जबकि बेस्ट अंपायर का पुरस्कार विज्ञान शिक्षक अभिषेक कुमार तिवारी को प्रदान किया गया
समापन अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी, परशुराम सेना पलामू के विकास दुबे,गढ़वा पूर्वी जिला परिषद प्रतिनिधि प्रभा शंकर दुबे, पूर्व मुखिया देवराज उपाध्याय, विधायक श्री सतेंद्र नाथ तिवारी प्रतिनिधि परीक्षित तिवारी जी,ओम प्रकाश तिवारी राम कलेश चौधरी,चंद्रिका तिवारी, सुनील तिवारी, अशोक तिवारी, प्रदीप तिवारी, बुद्धदेव तिवारी, नारायण तिवारी, अरुण तिवारी, लक्ष्मण तिवारी, पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी अनूप तिवारी, सुरेश तिवारी, चंद्रकांत तिवारी, सुभाष दुबे सतेन्द्र पांडेय प्रेम कुमार तिवारी, शशिमनी पांडे, नरेश चौधरी, जयप्रकाश पासवान, तथा रंका बौलिया पंचायत के समस्त सम्मानित जनता उपस्थित थे।
जबकि इस लीग के आयोजन में आयोजन समिति के मुख्य रूप से पंकज तिवारी ,अभिषेक तिवारी ,साकेत तिवारी, मंतोष जान, अमित तिवारी ,सतीश राम, नितिन तिवारी ब्रह्मदेव साव नारद विश्वकर्मा, चन्द्र कांत तिवारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
साथ ही इस अवसर पर समान समझ में मुख्य रूप से अनन्या तिवारी जो ब्रांज मेडल जीतकर राज्य का नाम रोशन की हैं सृष्टि कुमारी तथा प्रदीप कुमार दुबे ने कुश्ती में तथा रामप्रवेश तिवारी प्रशिक्षक साथ ही इस समारोह में उपस्थित सभी गण्यमान्य लोगों को झारखंडी गमछा देकर स्वागत किया गया

