विश्व हिंदू परिषद पटना _ गोहाटी क्षेत्र के धर्माचार्य आज जिला कार्यालय में पधारे : विहिप पलामू।
आप विश्व हिंदू परिषद, पटना _ गोहाटी क्षेत्र के धर्माचार्य माननीय वीरेंद्र विमल जी का आगमन पलामू जिला विहिप कार्यालय में हुआ। जिला कार्यालय में भारतीय परंपरा के अनुसार उन्हें अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया गया।
इस आशय की जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद प्रांत सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र ने बताया कि आगामी 12 जनवरी 2026 को रांची स्थित, हरमू भाजपा कार्यालय के सामने, काव्या भवन में आयोजित होने वाले संत सम्मेलन में जिला के साधु संतों को भेजने पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। धर्म प्रसार प्रमुख को जिला के सभी मंदिर की सूची बना कर सभी समितियों से संपर्क रखने की हिदायत दी गई। कार्यालय में उपस्थित अन्य आयाम प्रमुखों से अपने _ आपने आयाम के कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने का निर्देश दिया गया।
आज के इस कार्यक्रम में स्वयं माननीय वीरेंद्र विमल जी, प्रांत साप्ताहिक मिलन सह प्रमुख कुमार गौरव, विभाग मंत्री महेंद्र नाथ, विभाग संगठन मंत्री विजय यादव, जिला मंत्री अमित तिवारी, बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, धर्म प्रसार प्रमुख विनय कुमार गुप्ता और धर्म प्रसार सह
प्रमुख रमेश शुक्ल, सेवा प्रमुख गोपाल तिवारी और विद्यार्थी प्रमुख विवेक सिंह आदि उपस्थित रहे।

