पांकी में नशा मुक्ति अभियान को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई बैठक
स्वास्थ्य सहिया दीदी को क्षेत्र में जागरूकता फैलाने की की गई अपील
पांकी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में रविवार की दोपहर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में आयोजित नशा मुक्त अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित प्रसाद सिंह स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर महेंद्र प्रसाद एवं विधिक सेवा प्राधिकार के देवराज शर्मा मुखिया प्रेम प्रसाद के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एएनएम व स्वास्थ्य सहिया दीदी सहित अन्य लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नशा नाश का कारण है हमें इससे दूरी बनाना है एवं लोगों को जागरुक कर इस अभिशाप से बचाना है, लोग जितने जागरूक होंगे यह अभियान को उतनी ही मजबूती मिलेगी, आज हर घर में नशा अपनी जगह ले चुका है लोग तंबाकू गुटखा सिगरेट शराब आदि का सेवन करते हैं और असमय ही काल की गाल में चले जाते हैं, नशे से कितने घर परिवार की जिंदगियां उजड़ गई व लोग बर्बाद हो गए, इस अभिशाप से बचाव को लेकर सरकार इसके रोकथाम हेतु अभियान चला रही है।
वक्ताओं ने कहा कि एएनएम एवं सहिया दीदी का जुड़ाव हर घर से है इसलिए सभी लोगों को जागरूक करने हेतु आप महत्वपूर्ण कड़ी बनकर कार्य करें एवं इस अभियान को सफल बनाएं ताकि इस अभिशाप से लोगों को मुक्ति मिले।
मौके पर कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मियों समेत प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों की सहिया दीदी व एएनएम उपस्थित थे।

