कड़ाके की ठंड में अपराजिता विंग की पहल, दिव्यांगजनों के बीच सैकड़ों कंबलों का वितरण

आज स्थानीय परिसदन में अपराजिता विंग द्वारा अत्यधिक ठंड को देखते हुए दिव्यांग जनों के बीच सैकड़ो की मात्रा में कंबल वितरण किया गया कंबल के साथ-साथ गर्म कपड़े बिस्किट का वितरण अपराजिता विंग द्वारा किया गया इस अवसर पर अपराजिता विंग की सदस्य रिचा केडिया ने बताया की हर वर्ष अपराजिता विंग की ओर से असहाय एवं दिव्यांग जनों के बीच अपने ससुर स्वर्गीय गोविंद प्रसाद केडिया की पुण्य स्मृति में कंबल वितरण का कार्य किया जाता है और अपराजिता विंग द्वारा वर्ष भर समाज कल्याण के लिए कई कार्य किए जाते हैं इस अवसर पर मुख्य रूप से आर्य भारतीय रुचिता केडिया सुजाता कायल प्रीति सिरोही वाला आशा खंडेलवाल सुजाता अगरवाल बिलाल अहमद हुसैनी सोहेल अहमद यश सिन्हा पप्पू विश्वकर्मा उपस्थित थे।