चंदन पांडे की रिपोर्ट,गिरिडीह

आज स्थानीय परिसदन में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्षों और जिला पदाधिकारी की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की जी की गरिमा में उपस्थिति में संपन्न हुई इस बैठक में आगामी 28 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी के स्थापना के 140 वर्ष पूरे होने पर सभी पंचायत में और पंचायत कमेटी के पदाधिकारी के घरों पर पार्टी का झंडा फहराने को लेकर सभी प्रखंड अध्यक्षों के बीच झंडा वितरण किया गया और सभी को दिशा निर्देश दिए गए की पार्टी के आजादी से पहले और अब तक किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना अत्यंत जरूरी है क्योंकि आज एक देश में नई पीढ़ी आ गई है जो आजादी मैं कांग्रेस के किए गए कार्यों से अनजान है या वर्तमान केंद्रीय सत्ता द्वारा उन्हें दिगि्वरमित करने का प्रयास किया जा रहा है उसे हकीकत से रूबरू कराना यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए साथ ही साथ जिले में संगठन के चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई बैठक में युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्षों का अभिनंदन भी किया गया और उन्हें निर्देश दिया गया के मुख्य संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करें सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी जी ने कहा गिरिडीह जिला में कांग्रेस काफी मजबूत है लेकिन अभी हमें और भी बहुत कुछ करना है राहुल गांधी जी लगातार पार्टी को मजबूत करने के लिए भाजपा के भ्रामक प्रचार के खिलाफ पूरे भारतवर्ष में जनता को जागरूक करने का काम कर रहे हैं तो हमारा भी फर्ज बनता है कि हम भी पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार जमीन पर कम करें और जनता के कार्यों की ओर ध्यान दें ताकि जनता हमारी और आकर्षित हो सके कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बंधु तिर्की ने भी कार्यकर्ताओं को जनता से जुड़ने के निर्देश देते हुए कहा कि हमारे झारखंड सरकार लगातार जनता के हितों में काम कर रही है अभी जो पेसा कानून हमारी सरकार ने पास किया है वह गांधी जी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जिसमें ग्राम पंचायत ही ग्राम की मालिक होगी और अपने स्थानीय परंपराओं के अनुसार अपने कानून का निर्माण कर सकेंगे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा की लगातार पार्टी का संगठन मजबूत हो रहा है और हमारे लिए पार्टी के बूथ लेवल के जो कार्यकर्ता हैं वह सबसे महत्वपूर्ण कार्यकर्ता है वही पार्टी को मजबूती प्रदान करते हैं और वही बूथ पर हमारे लिए लड़ते हैं इसलिए उनके सम्मान की रक्षा हर हाल में की जाएगी इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमुआ प्रखंड अध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी देवरी प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय धनवार प्रखंड अध्यक्ष निरंजन तिवारी सरिया प्रखंड अध्यक्ष अभिनंदन प्रताप सिंह गिरिडीह प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद निजामुद्दीन पीरटांड़ प्रखंड अध्यक्ष धनंजय गोस्वामी डुमरी प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर मंडल गांव प्रखंड अध्यक्ष रणधीर चौधरी बिरनी से इतवारी वर्मा तीसरी से सचिन यादव बेंगाबाद से अर्जुन यादव प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शांतनु मिश्रा नरेश वर्मा अजय सिन्हा धनंजय सिंह गायत्री देवी विमल सिंह अशोक विश्वकर्मा पप्पू विश्वकर्मा युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सोहेल इराकी धनवार विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मोहम्मद निजामुद्दीन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के अध्यक्ष विनीत भास्कर यश सिन्हा पंकज सागर त्रिभुवन मोहम्मद अली खान बिलाल हुसैनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।