गढ़वा: सरस्वती विद्या मंदिर में वीर बाल दिवस पर बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी
गढ़वा:–सरस्वती विद्या मंदिर गढ़वा विद्यालय में आज वीर बाल दिवस के शुभ अवसर पर बच्चों के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई।
इस प्रदर्शनी के उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख राणा प्रताप, प्रांत के शारीरिक शिक्षण प्रमुख कुणाल , जिला कार्यवाह नितेश कुमार ,नगर संघ चालक अर्जुन जी और प्रधानाचार्य मनोज कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
प्रदर्शनी का अवलोकन करने के उपरांत मुख्य अतिथि ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिवस हमें गुरु गोविंद सिंह के वीर शहजादों फतेह सिंह और जोरावर सिंह के बलिदान की याद दिलाता है, जो धर्म और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए अपने प्राणों को समर्पित कर दिया। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे उनके जीवन से प्रेरणा लें और देशभक्ति, साहस और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं।

