“सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर अटल चौक मझीआंव मोड़ पर अटल बिहारी वाजपेयी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि”
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के अटल बिहारी वाजपेयी जयंती के पुर्व संध्या पर अटल चौक मझीआंव मोड़ पर दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम किया
कार्यक्रम के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि भारत रत्न पुर्व प्रधानमंत्री भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती को लेकर शताब्दी वर्ष चल रहा है इस दौरान 24 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक अनेकों कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रुप में मनाया जाएगा। सुशासन दिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी का जयंती कार्यक्रम भव्य रूप में जिला कार्यालय एवं अटल चौक मझीआंव मोड़ पर कार्यक्रम आयोजित कर मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर से 31 दिसंबर के बिच अटल स्मृति सम्मेलन का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी नेता के साथ साथ कवि, लेखक, सहित अनेकों क्षेत्र में उनका योगदान रहा है अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर जन भावनाओं को लेकर काम किया। उनके लंबे संघर्ष के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी को बट वृक्ष बनाया। अटल बिहारी वाजपेयी एक ऐसे सर्वमान्य नेता थे जिनका विपक्ष भी सम्मान करता था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता मुरली श्याम सोनी विधायक कैलाश कश्यप प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी राजीव रंजन रविन्द्र पासवान नगर मंडल अध्यक्ष धनंजय गोंड डॉ पतंजलि केशरी मिडिया प्रभारी रितेश चौबे भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी मीना गुप्ता शुभम गुप्ता जयंत पाण्डेय लक्ष्मीकांत पाण्डेय किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा अशोक केशरी कंचन पाण्डेय पियुष चौबे खुर्शीद आलम जितेन्द्र कुमार मिथलेश तिवारी मारुति नंदन सोनी सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

