संत जेवियर एकेडमी, महुआडांड़ में सोमवार को क्रिसमस गैदरिंग सह वार्षिक महोत्सव
महुआडांड़ संत जेवियरएकेडमी, महुआडांड़ में सोमवार को क्रिसमस गैदरिंग सह वार्षिक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत “वी विश यू मैरी क्रिसमस” गीत से हुई। मुख्य अतिथि फादर अशोक नागेशिया सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां चरनी और क्रिसमस ट्री विशेष आकर्षण रहे। बच्चों ने सांता क्लॉज़ की वेशभूषा में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। फादर अशोक नागेशिया ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, मेहनत करने और प्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे। हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत “वी विश यू मैरी क्रिसमस” गीत से हुई। मुख्य अतिथि फादर अशोक नागेशिया सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां चरनी और क्रिसमस ट्री विशेष आकर्षण रहे। बच्चों ने सांता क्लॉज़ की वेशभूषा में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। फादर अशोक नागेशिया ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, मेहनत करने और प्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।

