भाईचारे और शांति का संदेश लेकर आए क्रिसमस व नववर्ष 2026 : आमिर सुहेल
महुआडांड़ प्रखंड के कांग्रेस युवा प्रखंड अध्यक्ष आमिर सुहेल ने पूरे प्रखंड की ग्रामीण जनता से अपील की है कि बड़े पर्व क्रिसमस एवं नववर्ष 2026 को आपसी भाईचारे, प्रेम और शांति के माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाएं।उन्होंने कहा कि क्रिसमस और नववर्ष केवल त्योहार नहीं, बल्कि खुशियों, आपसी सद्भाव और नई उम्मीदों का संदेश लेकर आते हैं। ऐसे पावन अवसर पर सभी समुदायों को मिल-जुलकर उत्सव मनाना चाहिए, ताकि समाज में एकता और सौहार्द की भावना और मजबूत हो।आमिर सुहेल ने खास तौर पर युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। उन्होंने कहा कि महुआडांड़ प्रखंड की पहचान हमेशा से गंगा-जमुनी तहज़ीब, भाईचारे और आपसी प्रेम से रही है, जिसे हर हाल में बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।अंत में उन्होंने समस्त प्रखंडवासियों को क्रिसमस और नववर्ष 2026 की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि आने वाला नया साल सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए

