1 वर्ष में ही जर्जर हो गया करोड़ों की लागत से बना होटाई-एरुआ मुख्य सड़क

निर्माण के 1 वर्ष के अंदर ही करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित पलामू जिले के पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत होटाई-एरुआ मुख्य सड़क जर्जर हो गई। सड़क का पिच जहां तहां पूरी तरह उखड़ गया है। सड़क पर गहरे गड्ढे होने से हादसे का डर भी बना हुआ है। खास बात यह है कि अभी इस सड़क पर ट्रैफिक मूवमेंट कम है, इसके बावजूद सड़क जर्जर हो गई। निर्माण के 1 वर्ष बाद सड़क जर्जर होने से संवेदक के प्रति लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। विधायक के जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता के निरीक्षण में सड़क की अनियमितता उजागर हुआ है। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, जिसके कारण सड़क समय से पहले ही जर्जर हो गया। जहां-तहां स्पीच कबड़ गया है। उन्होंने कहा कि विभाग और संवेदक की लापरवाही के कारण सड़क की स्थिति ऐसी हुई है। बताया कि संवेदक को सड़क निर्माण के 3 साल तक इसकी फ्री मेंटेनेंस करनी है। लेकिन संवेदक द्वारा सड़क की मेंटेनेंस नहीं किया जा रहा है। अब इस सड़क की हालत खराब होने की वजह से वाहन चालकों को सुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग और संवेदक से सड़क को ठीक करने की मांग किया है। बताया कि यदि एक सप्ताह के अंदर संवेदक सड़क को मरम्मत नहीं करता है तो संवेदक पर कार्रवाई के लिए विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।