नेशनल हेराल्ड के मामले में न्यायालय के फैसले आने के बाद सत्य की हुई जीत : निसार खान

हजारीबाग : जिला कांग्रेस कमिटी हजारीबाग मीडिया विभाग के अध्यक्ष निसार खान ने कहा कि नेशनल हेराल्ड के मामले में न्यायालय के फैसले ने भाजपा का झूठ हारा वहीं कांग्रेस के सत्य की जीत हुई है । उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा ईडी का दुरूपयोग कर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस को बदनाम करने का प्रयास किया गया था । अब अदालत के फैसले आने के बाद सच्चाई सबके सामने आ गई है । खान ने आरोप लगाया कि सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा झूठ, नफरत और सांप्रदायिकता फैलाने का काम कर रही है । अब संवैधानिक संस्थाओं पूर्णरूपेण भाजपाईकरण हो चुका है और बदले की भावना से विपक्षी के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है । न्यायालय द्वारा ईडी के आरोप पत्र को खारिज किया जाना सत्य की जीत है ।