कांग्रेस मीडिया विभाग को मजबूत करने के लिए हजारीबाग में टैलेंट हंट
हजारीबाग : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा कांग्रेस पार्टी के मीडीया विभाग को शसक्त एंव सुव्यवस्थित करने हेतु चलाए जा रहे मीडिया टैलेंट हंट के तहत जो कांग्रेस के मुल्यों और विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता, स्पष्ट सोच और त्वरित प्रतिक्रिया दैने की क्षमता, भाषा पर नियंत्रण और बेहतर संवाद कौशल राजनीतिक सजगता तथा इतिहास की समुचित जानकारी तहत हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम चार जिला हजारीबाग, रामगढ़, चतरा एंव कोडरमा के आवदकों को समन्वयक राकेश किरण महतो व निर्णायक मंडल के सदस्य डाॅ. मोहम्मद अयूब द्वारा चयन हेतु इन्टरव्यू लिया गया । ज्ञात हो अखिल भारतीय कांग्रेस में गतिशील प्रवक्ताओं, मीडिया पैनलिस्ट रिसर्च काॅडीनेटर प्रचार काॅडीनेटर के लिए राष्ट्रीय प्रतिभा की खोज शुरू की गई है । इस अभियान के अंतर्गत झारखंड राज्य को आठ जोन में विभक्त किया गया है । कार्यक्रम के सहयोग करने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान वरिष्ठ कांग्रेसी साजिद हुसैन प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव कोमल कुमारी, कार्यालय प्रभारी अनिल कुमार भुईंया उपस्थित थे ।

