महुआडांड़ में सुशासन की मजबूत बुनियाद, एसडीओ विपिन कुमार दुबे के नेतृत्व में बदली प्रशासन की तस्वीर
महुआडांड़ अनुमंडल इन दिनों सुशासन, पारदर्शिता और संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बनता नजर आ रहा है इसकी प्रमुख वजह है अनुमंडल पदाधिकारी विपिन कुमार दुबे की सक्रिय, तेज़ और ज़मीन से जुड़ी कार्यशैली, जिसकी सराहना पूरे अनुमंडल में खुलकर की जा रही है आम ग्रामीणों से लेकरजनप्रतिनिधियों तक, हर वर्ग में उनके कार्यों को लेकर संतोष और भरोसा देखने को मिल रहा है अनुमंडल कार्यालय में वर्षों से लंबित मामलों का त्वरित निपटारा, जनसमस्याओं पर तात्कालिक कार्रवाई और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता इन सबने प्रशासन को जनता के और करीब ला दिया है ग्रामीणों का कहना है कि अब प्रशासन केवल काग़ज़ों तक सीमित नहीं, बल्कि मैदान में उतरकर समस्याओं का समाधान कर रहा है, जिससे लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।इस संबंध में एसडीओ विपिन कुमार दुबे ने कहा प्रशासन का असली दायित्व जनता के साथ खड़ा होना है। पूरे अनुमंडल के ग्रामीणों के हर सुख-दुख में सहभागी बनना हमारी प्राथमिकता है अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सुविधा पहुंचे, यही हमारा लक्ष्य है। उनके नेतृत्व में नियमित निरीक्षण, प्रभावी जनसुनवाई और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को नई गति मिली है। इसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है और प्रशासन की कार्यकुशल छवि और अधिक मजबूत हुई है।कुल मिलाकर, महुआडांड़ अनुमंडल में आज जिस अनुशासित, संवेदनशील और परिणामोन्मुखी प्रशासन की चर्चा हो रही है,वह एसडीओ विपिन कुमार दुबे के कुशल नेतृत्व का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उनका यह कार्यकाल निश्चय ही आने वाले समय में सुशासन का एक प्रेरक उदाहरण बनकर याद किया जाएगा।

