गढ़वा में कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक, 28 दिसंबर को पंचायत-बूथ स्तर पर स्थापना दिवस मनाने का निर्णय
गढ़वा:–अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी भूपेश मरावी और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने शनिवार को गढ़वा सर्किट हाउस में आगमन पर कांग्रेसी नेताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
इसके बाद कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्षों और जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं के साथ बैठक की गई।बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए. साथ ही कार्यकर्ताओं को कई दिशा निर्देश भी दिए गए.
बैठक में पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी भूपेश मरावी ने कहा कि गढ़वा कांग्रेस अपने स्थापना दिवस के अवसर पर २८ दिसंबर को जिले में पंचायत और बूथ स्तर पर स्थापना दिवस मनाएगी. इस कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत और वार्ड में भी कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर झंडा फहराएंगे. कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी भूपेश मरावी ने कहा कि आज की बैठक में सभी प्रखंड अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं. शहरी क्षेत्र में हर वार्ड में कांग्रेस का झंडा फहराया जाएगा तो ग्रामीण क्षेत्र में हर पंचायत में कार्यकर्ता कांग्रेस का झंडा फहराएंगे.
कांग्रेस के प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि मोदी सरकार ने लोगों का रोजगार छिना, मनरेगा को खत्म कर ग्रामीण जनता के रोजगार की गारंटी छिन ली गई. मनरेगा में ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को 100 दिन की रोजगार की गारंटी थी, जो नए विधेयक में समाप्त कर दिया गया. मनरेगा में किस गांव में काम होगा यह बारगेनिंग पावर मजदूरों के हाथों में थी, लेकिन अब इसे केंद्र की सरकार तय करेगी. मनरेगा के तहत 90% फंड केंद्र सरकार देती थी, लेकिन अब सिर्फ 60% प्रतिशत राशि केंद्र सिर्फ चुनिंदा क्षेत्रों में देगी. उन्होंने कहा कि इससे गरीब राज्यों में मनरेगा के तहत मिलने वाला रोजगार स्वतः समाप्त हो जाएगा.
कांग्रेस नेता शांतनु मिश्रा ने कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर देश की जनता चलती है, लेकिन मनरेगा का नाम बदलकर महात्मा गांधी के नाम को समाप्त करने की कोशिश की गई है. मनरेगा ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की आत्मा थी, लेकिन इसे कुचल दिया गया।मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदय नारायण तिवारी, राम करेश चौबे, प्रभात दुबे,त्रिपुरारी सिंह,गढ़वा प्रखण्ड अध्यक्ष योगेंद्र नाथ चौबे, रंका प्रखंड बजेंद्र चौधरी, खरौंधी प्रखंड अध्यक्ष नवल किशोर यादव, कांडी प्रखंड अध्यक्ष जवाहर राम,बिशुनपुरा प्रखंड अध्यक्ष दिवाकर शुक्ला,ऋषभ चंद्रवंशी, खुर्शीद आलम,मोसाहिद हुसैन, माझियाँव प्रखंड अध्यक्ष आनंद यादव, भवनाथपुर प्रखंड अध्यक्ष नन्द लाल पाठक,ओम प्रकाश गुप्ता, संतोष कुमार, मानिक राम, राजन कुमार, जवाहर राम,मकबूल अंसारी, डंडा प्रखंड अध्यक्ष जवाहर चौधरी, भंडारिया प्रखंड अध्यक्ष रामजीत सिंह, राजू नायक,शकील अंसारी, सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।

