गढ़वा में एनडीआरएफ ने आयोजित किया दुर्घटना बचाव जागरूकता कार्यक्रम

गढ़वा। गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर एनडीआरएफ 09 बटालियन बीटा पटना की ओर से सदर प्रखंड कार्यालय में दुर्घटना के बाद बचाव पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सब इस्पेक्टर कविरंजन शर्मा ने दुर्घटना के बाद घायल लोगों को बचाने के विभिन्न तरीके के बारे में जानकारी दिया। उसके साथ ही घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार, रक्तस्राव रोकने के विभिन्न तरीके के बारे में भी जानकारी दी गई। उसके साथ ही नदी, तालाब में डूबे हुए लोगों को बाहर निकलना और बचाने के विभिन्न तरीके के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति के हो रहे रक्त शराब को सबसे पहले रोकना चाहिए। क्योंकि अत्यधिक रक्त शराब होने के कारण अधिकांश लोगों की मौत हो जाती है। उसके साथ ही घायल व्यक्ति को समतल जगह पर लेट कर सीपीआर देने के बारे में भी जानकारी दिया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि अरविंद धर दुबे, अनचालक कर्मी रघुवीर कौशिक आलोक सिंह, प्रखंड कर्मी सहित मुख्य आरक्षक गुलशन कुमार, संजय यादव, सत्येंद्र कुमार, सुनील कुमार भारती, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर उमेश कुमार उपस्थित थे।

You may have missed