“गिरिडीह में सशक्त महिला संस्थान का वन भोज, योग और मनोरंजन से भरपूर दिन

आज दिनांक 7 दिसंबर 2025 दिन रविवार को सशक्त महिला संस्थान और आदर्श योग कक्षा गिरिडीह द्वारा बड़ी ही धूमधाम से वन भोज कार्यक्रम का आयोजन प्रकृति के गोद में बसा उसरी वॉटरफॉल में किया गया। इसमें काफी संख्या में महिलाओं तथा बच्चों ने भाग लिया। सशक्त महिला संस्थान की सचिव व पतंजलि परिवार की योग शिक्षिका पुष्पा शक्ति ने बताया कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है इसके लिए नियमित रूप से गिरिडीह में कई जगह योग क्लास संचालित की जा रही है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य मन का होना जरूरी है। घर परिवार से कहीं दूर घूमने के लिए जाना मन को आह्लादित कर देता है। ताकि शरीर के साथ-साथ मन भी स्वस्थ रहे।दिसंबर माह के शुरुआत होते ही पिकनिक का रंग चढ़ने लगता है।ऐसे मनोरम स्थान जहां प्रकृति मानो खिलखिला रही हो ऐसी जगह में वन भोज का आयोजन करने से खुशी दुगना हो जाती है।
सशक्त महिला संस्थान की कोषाध्यक्ष सह पतंजलि परिवार की योग शिक्षिका सपना राय ने बताया कि काफी दिनों से कुछ बहनों द्वारा फूसहालों का मांग की जा रही थी सब की खुशी को देखते हुए हम लोगों ने पूसहालो जो पूस महीने में होता है, करने का निर्णय लिया। सदस्य व सहयोगी योग शिक्षिका रेखा सिन्हा ने बताया कि सशक्त महिला संस्थान और योग क्लास की बहने आज यहां गीत संगीत के साथ पिकनिक मनाने का आनंद उठाया। गरमा गरम पकौड़ी चाय,का आनंद सभी ने एक साथ मिलकर लिया।इससे काफी खुशनुमा माहौल रहा।
संस्थान की अध्यक्ष नीतू शोला ने बताया कि महिलाओं के हित का ध्यान रखते हुए सशक्त महिला संस्थान द्वारा समय-समय पर कई कार्यक्रम आयोजित की जाती रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीतू शोला,पुष्पा शक्ति सपना राय, रेखा सिन्हा उपाध्यक्ष सीमा देवी, सदस्य व सहयोगी योग शिक्षिका ,लक्ष्मी छाया सुपर्णा मुखर्जी सीमा देवी आशा चौरसिया रेखा तर्व आदि का सहयोग रहा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सशक्त महिला संस्थान व आदर्श योग क्लास की योग साधकों, महिलाओं तथा बच्चों ने भाग लिया और पिकनिक का भरपूर आनंद उठाया।
मौके पर प्रमिला सिन्हा,मधु सिंह पुष्पलता त्रिवेदी, डॉक्टर आरती वर्मा ,अरुण वर्मा ,मंजू प्रसाद अनुपमा ,वनांचल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर उमा वर्मा , सीमा लाल,ममता सिंह ,जोशी कुमारी, ममता पांडे ,गीतांजलि, मधुलता राय, ममीरा बरनवाल सुमुखी देव, जुम्मा चौधरी, रंजन, आशा सहाय, बबीता बरनवाल, उषा बरनवाल, राधिका सिन्हा ,संजना ,लता गुप्ता ,मुन्नी देवी ,रीना सिन्हा ,मिनी सिंह, पूनम, आशा देवी ,माला शर्मा, रौनक ,रोशन ,आदि काफी संख्याओं में लोगों ने भाग लिया।