संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता जरूरी: सुखदेव भगत”(सांसद )

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष ने सांसद को शॉल एवं पारंपरिक टोपी पहनकर किया स्वागत

लोहरदगा : लोहरदगा लोकसभा के सांसद सह हिमाचल प्रदेश के एआईसीसी ऑब्जर्वर सुखदेव भगत विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया के विधानसभा क्षेत्र भटियात पहुंचे ।जहां विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने सांसद सुखदेव भगत को शाॉल एवं पारंपरिक टोपी पहनाकर स्वागत किया ।इस दौरान कई स्थानों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद का गर्म जोशी से स्वागत किया गया। मौके पर सांसद सुखदेव भगत जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी की मजबूती सक्रियता के साथ-साथ एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी का अनुशासन और एकजुटता मायने रखता है उन्होंने कहा की राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी अन्य राज्यों के तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में संगठन सृजन अभियान चलाकर पार्टी को मजबूत किया जाएगा ।सृजन अभियान के तहत हम जिला और ब्लॉक स्तर के कांग्रेस के जमीनी हकीकत को तलाश करेंगे। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस की जड़े मजबूत करने का काम करेंगे। पार्टी में गुटबाजी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी जो लोग कांग्रेस पार्टी से आस्था और निष्ठा रखते हैं उनका स्वागत है।