डिवाइडर लगाने कि मांग को लेकर स्थानीय लोंगो ने विभाग दिया पत्र
बेरमो: बेरमो थाना क्षेत्र के मेन रोड फुसरो के भुनेश्वर सिंह पेट्रोल पंप के समीप बीते देर रात डिवाइडर से एक स्कॉर्पियो गाड़ी टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. जिसे अहले सुबह स्थानीय निवासी गोपी डे, विश्वजीत पॉल सहित अन्य लोंगो की मदद से स्कॉर्पियो गाड़ी को मुख्य मार्ग से सडक के किनारे ले जाया गया जिससे फुसरो बाजार- पुराना बीडीओ ऑफिस मुख्य मार्ग को आवागमन में बाधित होने से बचाया जा सके. बताया जाता है कि स्कॉपियो वाहन (संख्या जेएच 10 बीडब्लु 9758)पूराना बीडिओ ऑफिस की ओर से फुसरो की ओर आ रही थी, तभी चालक डिवाइडर नही देख पाया जिससे यह घटना हुई. स्थानीय निवासी समाजसेवी गोपी डे ने बताया कि मुख्य सड़क के बीच में डिवाइडर बनाया गया है यहां पर आए दिन इस डिवाइडर के ऊपर मोटरसाइकिल- चार पहिया वाहन जब थोड़ी स्पीड से आते हैं और अचानक डिवाइडर दिखता है तो असंतुलन होकर इस डिवाइडर के ऊपर चढ़ा देते हैं. जिससे रोज दुर्घटनाएं हो रही है, किसी का सर फट रहा है किसी का पैर टूट रहा है. कहा कि किसी दिन बहुत बड़ी दुर्घटना घट सकती है. स्थानीय लोंगो ने मांग किया कि यहां सड़क के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर लगाया जाए ताकि वाहनों की गति धीमी होगी तो दुर्घटनाएं नहीं होने की संभावना रहेगी. उन्होंने कहा कि डिवाइडर से लोगो की बढती घटनाओ को लेकर फुसरो नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, बेरमो थाना प्रभारी, पी डब्लू डी विभाग को पत्र देकर सड़क के दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनावाने का मांग किया.
बाइट: गोपी डे, स्थानीय निवासी सह समाजसेवी
बाइट: विश्वजीत पॉल, स्थानीय निवासी सह समाजसेवी

