कल्याणपुर में नाइट ब्लड सर्वे को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित
गढ़वा सदर प्रखंड के सेन्टिनल साइट कल्याणपुर में आज नाइट ब्लड सर्वे (NBS) के तहत एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक पंचायत भवन कल्याणपुर में हुई, जिसमें सहिया, सेविका, जेएसएलपीएस (JSLPS) के सदस्य सरकारी स्वास्थ्य कर्मी और पिरामल फाउंडेशन के टीम के लोग उपस्थित थे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य लोगों को फाइलेरिया जाँच की प्रक्रिया और नाइट ब्लड सर्वे के महत्व के बारे में जानकारी देना था। पिरामल फाउंडेशन की टीम द्वारा बताया गया कि NBS एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके माध्यम से रात के समय लिए गए रक्त नमूनों से माइक्रोफिलेरिया की पहचान की जाती है। यह फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
बैठक में बीसीसी (क्लस्टर कोऑर्डिनेटर)* और स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रतिभागियों को सर्वे में सहयोग करने और गाँव के लोगों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

