इंडियन एकेडमी ऑफ़ पैट्रियोटिक रांची द्वारा तीन दिवसीय 24 वे झारखंड पेडिकॉन 2025 का आयोजन
रांची : इंडियन एकेडमी ऑफ़ पीडियाट्रिक (आईएपी ) रांची द्वारा 7 से 9 नवंबर 2025 तक तीन दिवसीय 24 वां झारखंड पेडीकॉन 2025 का आयोजन विनायक इको रिसोर्ट मधकामा, ओरामांझी, रांची में किया जा रहा है. इंडियन एकेडमी ऑफ़ पीडियाट्रिक (आईएपी) रांची द्वारा आयोजित इस पेडिकॉन में देश व राज्य भर के लगभग 300 के करीब शिशु रोग विशेषज्ञ भाग लेंगे. जयपुर से डॉक्टर रजत मालोत,एम्स नई दिल्ली से डॉक्टर जेपी मीणा, एम्स जम्मू से डॉक्टर कुशदेव, कोलकाता से डॉक्टर सुब्रतो डे, जयपुर से शिवराज सिंह, हैदराबाद से डॉक्टर अर्पणा चंद्रशेखरण, डॉ जयंत, विजाग से डॉक्टर शाइन सुनील किशोर, नागपुर से डॉक्टर वसंत कलत्कर, दिल्ली से डॉक्टर नीलम मोहन और डॉक्टर अमरेश गुप्ता का नाम शामिल है.आईपी की ओर से शिशु चिकित्सा से जुड़े देश के सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर का अनुभव और क्षेत्र में होने वाले विकास के नई जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए पेड़ीकॉन 2025 का आयोजन हो रहा है. बिहार झारखंड के आलवा देशभर से डॉक्टर इसके भाग लेंगे.
तीन दिवसीय झारखंड पेड़ीकॉन 2025 में बच्चों के विस्तारित पोषण और आनुवंशिक रोगों पर चर्चा, जिसमें गुर्दे के रोग,हृदय रोग, लीवर,पीलिया,बच्चों में होने वाले मोटापा, चर्म रोग से जुड़े लक्षण,सांस से संबंधित बीमारी,बच्चों के विकास से संबंधित बीमारियां शामिल है. इस कॉन्फ्रेंस में देशभर से आए डॉक्टर आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों से संबंधित अनुभवों को साझा करेंगे जिसका लाभ बच्चों के बेहतर इलाज में मिलेगा. कार्यक्रम के आयोजन में आयोजन समिति सदस्य डॉक्टर कृष्ण कुमार, डॉक्टर अरुण कुमार शर्मा, डॉक्टर ओपी मंसारिया, अध्यक्ष डॉ राजीव मिश्रा, डॉक्टर पी के गुप्ता,सचिव डॉक्टर राजेश कुमार (बालपन), जॉइंट सेक्रेटरी डॉक्टर शक्तिपाद,डॉक्टर पार्थ कुमार चौधरी, डॉक्टर प्रेम रंजन, डॉक्टर शैलेश चंद्रा, डॉक्टर श्याम सिडाना, डॉक्टर अनिताभ कुमार,डॉक्टर परमानंद कांशी,डॉक्टर किरण शंकर दास की खास भूमिका है.

