ई सी एच एस पॉलीक्लिनिक में पूर्व सैनिकों की मासिक बैठक संपन्न  :  दामोदर मिश्र

ई सी एच एस पॉलीक्लिनिक में पूर्व सैनिकों की मासिक बैठक संपन्न  :  दामोदर मिश्र।

          आज पूर्व सैनिक अंशदाई  स्वास्थ्य योजना (ई सी एच एस) के मेदिनीनगर स्थित पॉलीक्लिनिक में प्रभारी अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज कुमार शुक्ला
( से.  नि. ) के अध्यक्षता में पूर्व सैनिकों के साथ प्रत्येक माह होने वाली मासिक बैठक संपन्न हुई।  बैठक में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद,  पलामू के कई सम्मानित सदस्यों ने हिस्सा लिया।  बैठक में पूर्व सैनिकों के चिकित्सा संबंधी समस्याओं पर गहन विचार विमर्श किया गया।

       मेदिनीनगर में कोई भी हॉस्पिटल या जांच केंद इंपेनल्ड नहीं होने के कारण 165 किलोमीटर दूर रांची पर निर्भरता,  दवाई खरीदने के लिए नॉन अवेलेबिलिटी सर्टिफिकेट और दवाइयों के खरीद और रियामबर्समेंट संबंधी समस्याएं,  ओ पी डी /  आई पी डी की समस्याएं और जांच के पूर्व लिए जाने वाले अप्रूवल के समस्याओं के बारे में प्रभारी अधिकारी को बताया गया।   प्रभारी अधिकारी ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद सभी पूर्व सैनिकों को आश्वस्त किया कि नियमानुकूल सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।  उन्होंने बताया कि ई सी एच एस पूर्व सैनिकों के चिकित्सा संबंधी सभी समस्याओं से अवगत है और इन समस्याओं के समाधान हेतु कार्य किया जा रहा है।  बैठक में शामिल सभी पूर्व सैनिकों ने नए प्रभारी अधिकारी के द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया।  सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक संपन्न हुई।

           आज के बैठक में पॉलीक्लिनिक के ऑफिसर इंचार्ज लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज कुमार शुक्ल( से. नि.)  दोनों चिकित्सा पदाधिकारी और अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद,  पलामू के जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र,  पूर्व जिलाध्यक्ष गयानंद पांडेय,  पूर्व महा सचिव दिनेश कुमार गुप्ता,  उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तिवारी,  सचिव ओमप्रकाश दुबे,  संजय कुमार,  संगठन मंत्री हरिहर तिवारी,  सुधीर कुमार चौबे,  निरंजन सिंह, पंकज तिवारी, प्रेमचंद शुक्ल, कमल नयन तिवारी, समता प्रसाद शर्मा, योगेंद्र कुमार, एस एन सिंह,  रवींद्र ठाकुर, बी के तिवारी
और पी के त्रिपाठी आदि की सहभागिता रही।