एम.के.डी.ए.वी. में धूम-धाम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस
एम.के.डी.ए.वी. में धूम-धाम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस।
31 अक्टूबर 2025 को एम.के.डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल डालटेनगंज में स्वतंत्र भारत के शिल्पकार, प्रथम गृह मंत्री, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती इंद्राणी चटर्जी ने विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों के साथ पटेल जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात विद्यालय के वरिष्ठ परिसर के छात्रों ने मानव श्रृंखला निर्मित कर एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती इंद्राणी चटर्जी ने छात्रों को उद्बोधित करते हुए बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की आजादी तथा आजाद भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आजादी के बाद भी देश 560 से अधिक रियासतों में बटा था, जो देश की एकता, अखंडता में बड़ी बाधा थी ।सरदार पटेल जी ने अपनी दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं राष्ट्र चिंतन के बल पर सभी को एक ढांचे में लाने का तथा सशक्त भारत के निर्माण का काम किया। प्राचार्य महोदया ने छात्रों को भारत के भविष्य का मार्गदर्शक बताते हुए उनके सामने देश की नई चुनौतियों की चर्चा की, तथा उन्हें उनके समाधान हेतु तत्पर रहने को कहा। प्राचार्य महोदया ने छात्रों से राष्ट्र प्रथम के चिंतन को अंगीकार करने की बात कही तथा राष्ट्र सेवा में अपनी प्रतिभा, परिश्रम तथा समर्पण से योगदान करने को कहा ।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री आलोक कुमार,श्री सी.एस. पांडे, श्री नीरज श्रीवास्तव, श्री ए.के पांडे, श्री जितेंद्र तिवारी, श्री नितिन राज,श्री राकेश चौबे, श्री राकेश कुमार, श्री अमित त्रिपाठी, श्री विक्रम राय, श्री शेखर सिंह,श्री त्रिदिब मंडल उपस्थित थे ।कार्यक्रम संयोजक शिक्षक श्री कन्हैया राय थे।

