जिला परिषद उपाध्यक्ष ने किया रेस्टोरेंट का उद्घाटन

जिला परिषद उपाध्यक्ष ने किया रेस्टोरेंट का उद्घाटन

गढ़वा । जिला परिषद के उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने गुरूवार को रंका रोड स्थित फोरलेन वाइपास ओवरब्रिज के निकट यादव रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि वाइपास सड़क बनने के बाद गढ़वा में वाहनों का परिचालन बढ़ा है। वाहनों का बढ़े हुए परिचालन को देखते हुए यात्रियों को वेहतर और स्वच्छ भोजन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस तरह के व्यवसाय की शुरूआत करके जिले के पढ़े-लिखे वेरोजगार युवक रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर वन सकते है। मौके पर रेस्टोरेंट के संचालक अशोक यादव ने बताया कि रेस्टोरेंट में वेहतर क्वालिटी का मटन हांडी और चिकन हांडी के अलावा शाकाहारी और मांसाहारी भोजन उचित मूल्य पर उपलव्ध रहेगा। मौके पर आनंद यादव, युवा नेता अंकित तिवारी, मनडवर खान सहित अन्य लोग मौजूद थे।